{"_id":"63c91b69f761c104752dc8f8","slug":"kannauj-lineman-commits-suicide-after-not-getting-honorarium-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मानदेय न मिलने पर लाइनमैन ने की आत्महत्या, तीन माह की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मानदेय न मिलने पर लाइनमैन ने की आत्महत्या, तीन माह की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 19 Jan 2023 04:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:01 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में मानदेय न मिलने से आहत लाइनमैन ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में मानदेय न मिलने से आहत आउट सोर्सिंग पर तैनात बिजली विभाग के लाइनमैन ने आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के हाजरापुर निवासी खुशीराम (27) बिजली उपकेंद्र तालग्राम में आउट सोर्सिंग पर लाइनमैन के पद पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार रात जहर खाकर खुशीराम ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि नौ माह से उसे मानदेय नहीं मिला था। जरूरत पड़ने पर उसने कुछ दोस्तों को भी रुपये उधार दिए थे। यह लोग रुपये नहीं लौटा रहे थे। इससे आहत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दो साल पूर्व खुशीराम की कंचन से शादी हुई थी। तीन माह पूर्व उसकी बेटी पैदा हुई थी। एडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि प्रत्येक माह कंपनी की ओर से मानदेय दिया जाता था। अगर परिजन मानदेय न मिलने का आरोप लगा रहे हैं, तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन