फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kannauj : HT line fell on eight-year-old innocent girl, died on the spot due to current

आठ साल की मासूम पर गिरी एचटी लाइन, करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 20 May 2020 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
kannauj :  HT line fell on eight-year-old innocent girl, died on the spot due to current
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे में घर के बाहर बर्तन धुल रही बालिका पर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। बालिका की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिवकुमार थापा ने लाइन बदलवाने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कसाबा चौकी क्षेत्र की पश्चिमी मड़ैया निवासी दिव्यांग आनंद शुक्ला की आठ वर्षीय बेटी नेहा घर के बाहर लगे नल पर बर्तन धुल रही थी। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उस पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से नेहा की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग आनंद शर्मा के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता मुनीश मिश्रा, बीडीसी अगम मिश्रा ने एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिवकुमार थापा को सूचना दी। अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन हटवाने की मांग पर अड़े रहे गांव के लोग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बीच से निकली लाइन हटने के बाद ही  नेहा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। लाइन हटने के बाद ही आपूर्ति भी शुरू होने दी जाएगी। एसडीएम गौरव शुक्ला के समझाने के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। यह लाइन हटवाने की मांग पर अड़े रहे। अंत में एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर लाइन हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed