{"_id":"6a229e5467c42bafb40b6266","slug":"kannauj-head-on-collision-between-a-speeding-loader-and-an-auto-rickshaw-two-occupants-died-tragically-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: तेज रफ्तार लोडर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, दो सवारों की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: तेज रफ्तार लोडर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, दो सवारों की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Fri, 05 Jun 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:31 PM IST
सार
Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र में पीएसएम महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार लोडर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पीएसएम महाविद्यालय के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीएसएम महाविद्यालय के पास शुक्रवार को यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार लोडर ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंद दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान करना है। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।