फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj five year old girl fell into burning stove and died Her deaf mute and disabled uncle was helpless

UP: जलते चूल्हे में गिरी पांच साल की मासूम…मौत, आग तापते समय हुआ हादसा, मूक-बधिर और दिव्यांग मामा बना असहाय

Sun, 28 Dec 2025 05:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 05:16 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में चूल्हे में गिरने से पांच साल की मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसके पास में मौजूद मूक-बधिर और दिव्यांग मामा लाचारी के कारण न उसे बचा सका और न ही किसी को आवाज दे पाया।

विज्ञापन
Kannauj five year old girl fell into burning stove and died Her deaf mute and disabled uncle was helpless
पिता की गोद में शिवानी की फाइल फोटो और बेसुध नानी सुशीला देवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में आग में गिरी पांच साल की बच्ची की मामा के सामने ही जलकर मौत हो गई। मामा की दिव्यांगता आज अभिशाप बन गई। वह मूक-बधिर होने के साथ दिव्यांग भी है, भांजी को आंखों से जलता देखता रहा, लेकिन उसे बचा नहीं सका। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। नगर के मोहल्ला गोपाल नगर में आग तापते समय मासूम चूल्हे में गिरकर जिंदा जल गई और पास में बैठा उसका मामा असहाय बना रहा, जबकि मामा की गोद और मौत में एक कदम का फासला था।

विज्ञापन

Kannauj five year old girl fell into burning stove and died Her deaf mute and disabled uncle was helpless
इसी चूल्हे में गिरी थी मासूम - फोटो : amar ujala

कस्बा के जीटी रोड स्थित मोहल्ला गोपाल नगर स्थित टीबी अस्पताल गेट के पास सुशीला देवी दिवाकर अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके साथ उनकी विवाहित बेटी शिवानी और पांच वर्षीय नातिन प्राची भी रहती थी। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्राची चूल्हे के पास आग तापने बैठी थी। उसी दौरान अचानक वह सीधे चूल्हे की जलती आग में गिर पड़ी। कुछ ही क्षणों में आग की लपटों ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। उस समय प्राची का मामा सूरज भी वहीं बैठा था, लेकिन वह मूक-बधिर और हाथ-पैरों से दिव्यांग होने के कारण न तो उसे बचाने की स्थिति में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kannauj five year old girl fell into burning stove and died Her deaf mute and disabled uncle was helpless
गोपाल नगर स्थित घर में मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala

मासूम की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया
और न ही किसी को आवाज देकर सूचित कर सका। आग लगने के कुछ ही समय बाद जब मां शिवानी और नानी सुशीला लौटकर घर पहुंचीं, तो उन्होंने बेटी की जली हुई लाश देख चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी भी शोर सुनकर मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्राची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मां शिवानी अपनी मां के घर गोपाल नगर में रहती है, जबकि पिता अंकित इटावा के वैशाली घाट क्षेत्र में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पिता अंकित को भी गहरा सदमा पहुंचा। परिवार में मातम का माहौल है। मासूम की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed