फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: First wife came on hearing of the third marriage, husband beat her

Kannauj: तीसरी शादी की सूचना पर पहुंची पहली पत्नी, पति ने पीटा, दूसरी पत्नी की हो चुकी मौत

Wed, 17 Jul 2024 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति के तीन शादियां करने का मामला सामने आया है। तीसरी शादी की सूचना पर पहुंची पहली पत्नी से पति ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kannauj: First wife came on hearing of the third marriage, husband beat her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर पहली पत्नी को छोड़कर युवक ने दूसरी से शादी कर ली। दूसरी पत्नी की मौत के बाद युवक तीसरी शादी कर ली। सूचना पर पहली पत्नी ससुराल पहुंची तो युवक ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी कीर्ति द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अवनीश के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। एक साल बाद उसने पुत्री काे जन्म दिया। कुछ दिनों बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका पति व ससुरालीजनों के साथ विवाद होने लगा। ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। जब वह घर पर नहीं थी तो इस बीच उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने के कुछ दिनों बाद दूसरी पत्नी मौत हो गई।

विज्ञापन

पति ने 13 जुलाई को तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी करने की जानकारी पर जब वह 16 जुलाई को ससुराल पहुंची तो उसके पति अवनीश कुमार, सास सुमन, ससुर विमलेश ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed