फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Engineering students create a ruckus over non-receipt of scholarships; stage a sit-in on campus

Kannauj: छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साए इंजीनियरिंग छात्रों का'हंगामा: परिसर में धरना, मंत्री को बुलाने की मां

Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Engineering students create a ruckus over non-receipt of scholarships; stage a sit-in on campus
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति न मिलने से आक्रोशित छात्रों के सब्र का बांध आखिरकार गुरुवार को टूट गया। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 से ज्यादा बार गुहार, फिर भी सुनवाई नहीं
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक को 20 से अधिक बार पत्र सौंप चुके हैं। इसके बावजूद दो महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रवृत्ति न मिलने से आर्थिक तंगी के कारण उनका पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मंत्री आएं और लिखित आश्वासन दें'
आक्रोशित छात्रों की मांग है कि समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे, उनकी परेशानी सुनें और छात्रवृत्ति दिलाने का लिखित आश्वासन दें। छात्रों ने दोटूक कहा कि केवल मौखिक दिलासे से काम नहीं चलेगा, जब तक ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगे।

अधिकारियों की मनाैव्वल रही बेअसर
हंगामे और धरने की सूचना मिलते ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। फिलहाल कैंपस में तनाव और हलचल का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed