{"_id":"63f9af6bff463c3ed00be123","slug":"kannauj-dead-body-of-a-person-who-had-gone-to-his-in-laws-house-was-found-on-gt-road-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"kannauj: आठ माह से मायके में रह रही थी पत्नी, मनाने ससुराल गए व्यक्ति का जीटी रोड किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kannauj: आठ माह से मायके में रह रही थी पत्नी, मनाने ससुराल गए व्यक्ति का जीटी रोड किनारे मिला शव
Sat, 25 Feb 2023 12:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में आठ माह पहले नाराज होकर चली गई पत्नी को बुलाने ससुराल गए व्यक्ति का शव गांव के सामने जीटी रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सराय प्रयाग पुलिस चौकी क्षेत्र के औराई निवासी 46 वर्षीय कौशल किशोर शुक्रवार को अपनी ससुराल इंटौरा मैनपुरी में नाराज पत्नी सुधा को बुलाने गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कौशल का शव औराई गांव के सामने जीटी रोड किनारे पर पड़ा मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कौशल किशोर की शादी 15 वर्ष पूर्व गांव इंटौरा मैनपुरी में सुधा से हुई थी। मृतक की पत्नी सुधा आठ माह पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। छह वर्षीय बेटी परी को भी साथ ले गई थी। तीन माह पूर्व ससुराल में सुधा ने एक बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मृतक अपने भाई उमाशंकर से ससुराल जाने की कहकर गया था। मृतक की जेब में छिबरामऊ से मैनपुरी रोडवेज की टिकट भी निकली। सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पटेल ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की बात कही है।
विज्ञापन