फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Baba who intervened in the fight between two brothers died

Kannauj: दो भाइयों की लड़ाई में बीच-बचाव कर रहे बाबा की मौत, मचा कोहराम

Mon, 24 Apr 2023 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Baba who intervened in the fight between two brothers died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में जमीनी विवाद के चलते आपस में लड़ रहे दो भाइयों को समझाने गए बाबा को धक्का लग गया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी वीरेंद्र व जितेंद्र रविवार देर रात को आपस मे जमीनी बंटवारे में भेदभाव का आरोप लागते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट देख युवकों के बाबा बच्चन लाल (95) बीच-बचाव करने लगे। बीच-बचाव करते हुए बच्चन लाल गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवकों के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed