फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Akhilesh Yadav said BJP is misleading by calling SIR revision possibility of cutting 50000 votes of SP

Kannauj: अखिलेश यादव बोले- एसआईआर को रिवीजन कहकर भ्रमित कर रही भाजपा, सपा के 50 हजार वोट काटने की आशंका

Sun, 23 Nov 2025 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:49 AM IST
सार

Kannauj News: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों पर हार चुकी है। महंगाई बढ़ी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और पुलिस व्यवस्था भ्रष्ट हो गई। ऐसे में भाजपा एसआईआर के बहाने चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, ताकि तीन–चार महीने निकाल सकें।

विज्ञापन
Kannauj Akhilesh Yadav said BJP is misleading by calling SIR revision possibility of cutting 50000 votes of SP
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को रिवीजन कहकर भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि चुनाव आयोग नया वोटर लिस्ट तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसे रिवीजन बताना अधूरी सच्चाई है। भाजपा चुनावी हार की भरपाई के लिए प्रदेश में बिहार मॉडल अपनाने जा रही है। शनिवार की देर शाम शहर में एक कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बात कही।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने दावा किया कि अंतिम मतदाता सूची आने पर सपा के मजबूत क्षेत्रों में लगभग 50 हजार वोट कम किए जा सकते हैं। यही प्रयोग बंगाल में भी करने की कोशिश हो रही है, हालांकि वहां ममता बनर्जी की सरकार इसका मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया भाजपा के इशारे पर बिना तैयारी के चलाई जा रही है।

विज्ञापन

99 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित हो चुके हैं
न तो बीएलओ को प्रशिक्षण मिला है, न ही बीएलए को। ऐसे में फार्म रिजेक्ट होने और वोट कटने की आशंका बढ़ जाती है। कहा कि अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि एसआईआर बिना तैयारी के लागू किया गया है। चुनाव आयोग का दावा है कि 99 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित हो चुके हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। कई गांवों में बीएलए और बीएलओ आपस में बैठकर “सेटिंग” के आधार पर काम कर रहे हैं।

भ्रष्ट हो गई है पुलिस व्यवस्था
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों पर हार चुकी है। महंगाई बढ़ी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और पुलिस व्यवस्था भ्रष्ट हो गई। ऐसे में भाजपा एसआईआर के बहाने चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, ताकि तीन–चार महीने निकाल सकें। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, मनोज दीक्षित, नितिन यादव, शिब्बू तिवारी, श्याम सिंह यादव, योगेश शर्मा सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed