Kannauj Accident: टायर फटने से एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, एक की मौत और 10 घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बेकाबू हुई स्लीपर बस पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई और 10 सवारियां घायल हो गईं।
विस्तार
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बस सवार एक की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शनिवार की रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महेंदीपुर बालाजी के दर्शन करके सिद्धार्थ नगर वापस जा रही बस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के सिकरोरी गांव के पास पहुंची तों बस का टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकार पलट गई।
10 गंभीर घायलों का उपचार शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां हादसे में घायल डॉक्टरों ने सिद्धार्थ नगर निवासी महेंद्र सिंह (54) को मृत घोषित कर दिया।वहीं हादसे में 10 सवारी गंभीर रूप से घायलों का उपचार शुरू कर दिया।
अन्य सवारियों को भेज दिया गया घर
बस में 60 सवारी सवार थी। अन्य सवारियों को साधनों से घर भेज दिया गया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अन्य सवारियों को घर भेज दिया गया है। 10 घायल सवारियों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत सुधार हो रहा है।