{"_id":"5dd5a19f8ebc3e549f348c51","slug":"kampur-dehat-sports-dehat-news-knp5271124103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में किशनपुर टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में किशनपुर टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (कानपुर)। बादीपुरवा गांव में बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एमएलसी कानपुर- उन्नाव अरुण पाठक ने नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
बादीपुरवा गांव स्थित सुरेश एजुकेशन सेंटर इंटर कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिताओं में सर्वप्रथम वॉलीबाल में किशनपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि घाघपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालकों की कबड्डी में चंदिका की टीम ने पहला, जबकि गौरी लक्खा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं की कबड्डी में बादीपुरवा की टीम ने बाजी मारी, जबकि चंपतपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रेमपुर गांव के शैलेंद्र यादव अव्वल रहे। उधर 100 मीटर की दौड़ में चौबेपुर के आबिद ने प्रथम व सार्थक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार 200 मीटर की दौड़ में अश्वनी पांडे प्रथम स्थान पर रहे जबकि लंबीकूद में बहलीपुर गांव के दीपू गौतम ने बाजीमारी। प्रतिभागियों को स्नातक विधायक द्वारा नगद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की गईं। विद्यालय प्रबंधक सुरेश कटियार, प्रधानाचार्य आकांक्षा कटियार, ऋषभ पाठक, अभिषेक वर्मा, अमित, दीप्ति, काजल, शिवानी और शिव सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन विनय त्रिपाठी ने किया।