फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalyanpur Police Arrest Accused in Elderly Woman’s Earring

Kanpur: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से बाले लूटने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 11:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 11:18 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर के इंद्रानगर क्षेत्र में 79 वर्षीय वृद्धा से कान का बाला लूटने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बुद्धा पार्क तिराहे के पास दिनदहाड़े लिफ्ट देने के बहाने वृद्धा को अपना शिकार बनाया था।

विज्ञापन
Kalyanpur Police Arrest Accused in Elderly Woman’s Earring
बाले लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट का सामान, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन

Kalyanpur Police Arrest Accused in Elderly Woman’s Earring
बाले लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

लिफ्ट देने के बहाने दिया था वारदात को अंजाम

घटना कल्याणपुर के इंद्रानगर स्थित बुद्धा पार्क तिराहे के पास की है। यहां एक अधिवक्ता की 79 वर्षीय बुजुर्ग मां कहीं जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें लिफ्ट देने का झांसा दिया और जैसे ही वह नजदीक आईं, आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके कान के बाले नोच लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kalyanpur Police Arrest Accused in Elderly Woman’s Earring
बाले लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Kalyanpur Police Arrest Accused in Elderly Woman’s Earring
बाले लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सामान (बाले), घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed