फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalyanpur girl was sent to hotel through Instagram message

Kanpur News: कल्याणपुर की युवती को इंस्टाग्राम से मैसेज कर भेजा जाता था होटल

Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur girl was sent to hotel through Instagram message
कानपुर। कल्याणपुर की युवती को इंस्टाग्राम अकाउंट से मैसेज कर होटलों में भेजा जाता रहा। वहां नकद रुपये लेने के बाद उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराए जाते थे। यह जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच को पीड़िता की सहेली के अकाउंट की जांच करने से हुई है। अकाउंट में कई मैसेज मिले हैं जिसकी और जानकारी जुटाई जा रही है। कल्याणपुर पुलिस आरोपी सहेली को पहले ही जेल भेज चुकी है। उसके और साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कल्याणपुर क्षेत्र की युवती को दो साल पहले इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था। उसकी निजी तस्वीरों व जानकारियों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर गहने व करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए गए थे। बाद में जब युवती के पास रुपये खत्म हो गए तो उसे देह व्यापार में ढकेल कर रकम वसूलते रहे। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच में उसे मैसेज भेजने वाली उसकी शिवराजपुर की रहने वाले सहेली श्रद्धा कटियार ही निकली। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसीपी साइबर क्राइम ब्रांच रंजीत कुमार ने बताया कि श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मैसेज मिले हैं। यह मैसेज अलग-अलग अकाउंट से पीड़िता को भेजे गए। आरोपी के प्रेमी और उसके साथी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed