{"_id":"b2725a79f206182b51d013b232c7864a","slug":"kalraj-s-convoy-stopped-by-traders-shown-black-flags-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कलराज का काफिला रोका, काले झंडे दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कलराज का काफिला रोका, काले झंडे दिखाए
अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शनिवार दोपहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नवाबगंज पहुंचे केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र के काफिले का घेराव किया। काले कपड़े और काले झंडे लेकर पहुंचे व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन केंद्रीय मंत्री गाड़ी से नहीं उतरे। इससे नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी, माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाया, इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला वहां से रवाना हुआ। ज्ञापन न दे पाने से गुस्साए व्यापारियों ने एलान किया कि अब कानपुर से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मर्चेंट चैंबर में आयोजित उद्यमियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इससे पहले वे करीब सवा 12 बजे पंडित दीन दयाल कॉलेज पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही व्यापार मंडल से जुड़े करीब 50 से अधिक व्यापारी कॉलेज पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे नाराज व्यापारी कुछ देर बाद काले कपड़े पहनकर हाथों में काले झंडे-बैनर लेकर कालेज गेट पर खड़े हो गए। व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि ज्ञापन में एक जून से सेवा कर में हुए वृद्धि और मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई वापस लेने, ऑनलाइन रिटेल कंपनियों पर शिकंजा कसने, वायदा कारोबार पर रोक लगाने, जीएसटी के वर्तमान स्वरूप की जानकारी देने और एक लाख रुपये की बिक्री पर पैन की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने ज्ञापन नहीं लिया, अब दिल्ली तक व्यापारी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ मंत्री कमल त्रिपाठी, चेयरमैन श्याम शुक्ल, नीरज बहल, आकाश यादव, चंद्राकर दीक्षित, अतुल त्रिपाठी, अमित मिश्र, मोहित तिवारी, दुर्गेश त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, समीर लाम्बा, विनय सिंह, विजय यादव, मो. कासिम, जय कुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।