{"_id":"66eb086569db94a1aa05e31d","slug":"kalindi-express-even-after-questioning-hundreds-of-people-police-and-agencies-are-empty-handed-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस हादसा: सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस और एजेंसियों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस हादसा: सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस और एजेंसियों के हाथ खाली
Wed, 18 Sep 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) को उड़ाने की साजिश रची गई थी। गनीमत यह रह कि यह ट्रेन पलटने से बच गई थी।
विज्ञापन
Kalindi Express
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश की जांच में जुटी पुलिस और एजेंसियों के हाथ अभी भी खाली हैैं। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाना तो दूर उनकी जानकारी भी नहीं जुटा सकी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर ली है। सैकड़ों फुटेज भी देखे जा चुके हैं। यही नहीं, जो भी मोबाइल नंबर संदिग्ध लगा, उसकी भी जांच पड़ताल कर ली मगर उनके हाथ कोई भी ऐसा तथ्य नहीं लगा जिससे केस के खुलासे में मदद मिल सके।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस दिनों में 130 लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें से कुछ लोगों को दो से तीन दिन तक लगातार पूछताछ हुई मगर पता कुछ भी नहीं चला। 500 से ज्यादा सीसी टीवी फुटेज देखे गए मगर उसमें भी संदिग्धों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवेदनशील मामला होने की वजह से हर चीज की कई स्तर पर समीक्षा के बाद अगले कदम को उठाया जा रहा है।