{"_id":"5ba53162867a557ecc327b93","slug":"junior-doctors-beat-care-takers-of-patients-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई पर उतरे डॉक्टर, तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दर्द से 4 घंटे तक कराहती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई पर उतरे डॉक्टर, तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दर्द से 4 घंटे तक कराहती रही महिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की पिटाई से घायल तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर हैलट में जूनियर डॉक्टर फिर से दबंगई पर उतर आए। शुक्रवार को उन्नाव से आई महिला का इलाज करने के बजाय जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच खुद को भाजपा नेता बताने वाले पी रोड निवासी आयुष दीक्षित और उनके साथी हादसे में घायल एक अपरिचित व्यक्ति को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी जूनियर डॉक्टरों, ईएमओ व पीआरओ ने मारपीट की। पीआरओ डॉ. अतुल कटियार ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि तीमारदारोें ने गाली गलौज और मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोती नगर, उन्नाव निवासी रामचंद्र की मां जमुना देवी शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। रामचंद्र ने बताया कि वह मां को लेकर सर्जरी विभाग पहुंचे। जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें यहां से हड्डी रोग विभाग भेज दिया। आरोप है कि करीब चार घंटे तक दर्द से कराने के बावजूद मां को देखने डॉक्टर नहीं पहुंचे। इलाज शुरू करने की गुहार पर जूनियर डॉक्टर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जूनियर डॉक्टरों, पीआरओ और ईएमओ ने रामचंद्र, उनकी पत्नी राजाप्यारी और दबौली निवासी बहन किरन के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी, पी रोड निवासी आयुष दीक्षित अपने दो साथी विख्यात मिश्र और सत्यम के साथ पी रोड में हुए हादसे में घायल बाइक सवार व्यक्ति को ई-रिक्शा से हैलट इमरजेंसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर मारापीटा। किसी तरह वहां से भागकर तीन ने जान बचाई। आयुष ने थाने में जूनियर डॉक्टरों, पीआरओ व ईएमओ के खिलाफ तहरीर दी है।
तीमारदार झूठे आरोप लगा रहे
पीआरओ डॉ. अतुल कटियार का आरोप है कि तीमारदारों ने सर्जरी के जूनियर डॉक्टरों व इमरजेंसी स्टाफ से अभद्रता की। खुद मैंने और ईएमओ डॉ. मयंक ने समझाने का प्रयास किया। इस पर तीमारदारों ने गालीगलौज करते हुए साथियों के साथ मारपीट की। इस कारण मरीजों के इलाज में बाधा भी आई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इलाज को लेकर जूनियर डॉक्टरों से बहस हुई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।