फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Judge's wife threatens on phone to kill

जज की पत्नी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 09 Jul 2018 07:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Judge's wife threatens on phone to kill
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में एडीजे की पत्नी को बीते कई दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। एडीजे ने सदर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर क्राइम की टीम ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम न्यायाधीश संजीव तिवारी ने सोमवार को सदर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एडीजे ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता तिवारी को पांच जुलाई और सात जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनके परिवार में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम और सर्विलांस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू की है। प्रभारी सदर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed