यहां निकली हैं नौकरियां ही नौकरियां, जल्दी करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंप्लायमेंट ऑफिस सर्वोदय नगर में 25 मार्च को लगने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पहले दिन सोमवार को 388 युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये रजिस्ट्रेशन 24 मार्च तक होने हैं। इसके बाद छह कंपनियां इंटरव्यू लेकर 1200 से अधिक युवाओं को नौकरी देंगी। सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि सरकार बदलते ही उच्च अधिकारियों ने रोजगार मेले और कॅरियर काउंसलिंग पर विशेष फोकस करने की बात कही है। जल्द ही रोजगार के संबंध में विभाग की ओर से नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं
ये हैं कंपनियां...
-एसआईएस इंडिया लि. लखनऊ - (पदनाम) सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर (पद) 350
-मिंडा इंडस्ट्रीज लि. मनसार हरियाणा - (पदनाम) स्टूडेंट ट्रेनी (पद) 300
-एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश, कानपुर- (पदनाम) इंश्योरेंश एडवाइजर (पद) 70
-आईबीएफटीनाऊ परेड कानपुर- (पदनाम) सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (पद)300
-विनुथना फर्टिलाइजर लि. वाराणसी- (पदनाम) सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (पद)100
-आरएसपीएल लि. फजलगंज कानपुर- (पदनाम) फिटर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर (पद) 100