{"_id":"57ea97194f1c1b3d62573d0d","slug":"jharkhand-girls-fled-from-kanpur-central-railway-minister-seized-by-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से भागी लड़कियां रेल मंत्री के ट्वीट से कानपुर सेन्ट्रल में पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से भागी लड़कियां रेल मंत्री के ट्वीट से कानपुर सेन्ट्रल में पकड़ी गईं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के कोडरमा जिले से गायब दो लड़कियों के गायब होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु को किए गए ट्वीट से झारखंड से लेकर कानपुर की आरपीएफ हरकत में आ गई। दोनों लड़कियों को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम से बरामद किया गया। परिजनों को बुलाकर दोनों लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
दरअसल, 15 वर्ष की दोनों किशोरियां झारखंड से दिल्ली जा रही थीं। वह अपने प्रेमियों संग शादी रचाने के मकसद से घर से भागी थीं। कानपुर पहुंचने के पहले एक किशोरी ने अपने भाई को फोन कर बता दिया कि वह दिल्ली जा रही है और कानपुर पहुंची है। कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर को भाई ने सूचना दी। साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी ट्वीट कर दिया। इसके बाद मंत्रालय से फोन आने लगे और आरपीएफ अलर्ट हो गई। कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। सूचना पर दोनों लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।