फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Kanpur railway track affected for eight hours due to cracking

Jalaun: पटरी चटकने से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक आठ घंटे प्रभावित, 7 ट्रेनों को सतर्कता से गुजारा गया

Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur railway track affected for eight hours due to cracking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

उरई-भुआ सेक्शन में ठंड से रेल पटरी चटकने से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक आठ घंटे प्रभावित रहा। इसके चलते छह यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी को सतर्कता आदेश देकर गुजारा गया। बाद में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पटरी की मरम्मत के बाद यातायात सुचारु कराया। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 4:45 बजे झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर इमिलिया गांव रेलवे क्रासिंग के पास पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने पटरी चटकी देखी। इसकी सूचना भुआ स्टेशन के डिप्टी एसएस विकास त्रिपाठी को दी। डिप्टी एसएस ने कंट्रोल रूम झांसी को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे रेल पथ निरीक्षक (पीडब्लूआई) राजेंद्र सिंह निरंजन ने फ्रैक्चर पर पट्टी लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद सतर्कता आदेश देकर झांसी से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी, मेमू, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कोच्चिवैली से गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निकाला गया। इसके बाद 11:10 बजे से 12:35 बजे तक ब्लॉक लेकर रेलवे पटरी की मरम्मत की गई। चीफ पीडब्लूआई एसके त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी के चलते ट्रैक में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed