फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelry cash grabbed after love marriage, pressured to have relationship with friends

Kanpur: प्रेम विवाह कर हड़पे जेवर-नगदी, पीड़िता बोली- दोस्तों संग संबंध बनाने का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:55 AM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि पति ने बिजनेस के नाम पर जेवर और नकदी हड़प ली। इसके बाद अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
Jewelry cash grabbed after love marriage, pressured to have relationship with friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ प्रेम विवाह कर उससे रुपये और जेवरात हड़प लिए। आरोप है कि अब आरोपी पति दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाकर छेड़खानी करवाता है।

विज्ञापन

पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से रायबरेली निवासी महिला के अनुसार वह बिरहाना रोड में रहकर जॉब करती थी। वहां पर अहिरवां निवासी एक युवक भी काम करता था। इसके बाद आरोपी ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी अहिरवां में किराए के मकान में रहने लगा। साथ ही उसने व्यापार करने के नाम पर उससे जेवर और रुपये हड़प कर लिए। इसके बाद भी आरोपी उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। विरोध पर धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से संबंध बनाने काे कहता था पति
पीड़िता ने बताया कि कई बार घर में दोस्तों को बुलाकर उसके साथ छेड़खानी भी कराई। कुछ माह पूर्व आरोपी ने दूसरा विवाह कर लिया। इस जानकारी का पीड़ित महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने महिला को घर से भगा दिया और धमकी भी दी। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed