फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh and cash stolen from former MLA's nephew's house

Kanpur News: पूर्व विधायक के भतीजे के घर से नकदी सहित 10 लाख के जेवर चोरी

Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh and cash stolen from former MLA's nephew's house
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम में बुधवार रात चोरों ने पूर्व विधायक के भतीजे के घर को निशाना बनाया। चोरी करने के दौरान हुई आहट सुन गृहस्वामी जग गईं। उनके चीखने पर चोर मौके से भाग निकले। पीड़ित के अनुसार चोर घर से नकदी सहित 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

कौसम निवासी गंगा सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में हरदोई के विलग्राम से विधायक थे। वह अपने परिवार के साथ हरदोई में रहते हैं। जबकि उनके भतीजे हरिशंकर सिंह चौहान परिवार के साथ गांव में रहते है। हरिशंकर ने बताया कि बुधवार रात को वह ड्राइंग रूम में सो रहे थे। जबकि पत्नी शकुंतला, बेटी प्राची, बेटे वेदांश के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। रात में घर के पिछले हिस्से की दीवार से चोर छत पर आ गए।
विज्ञापन

चोरों ने जाल के अंदर बांस का डंडा डालकर सीढ़ियों में लगे दरवाजे की कुंडी खोल ली। आंगन में उतरे चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर 10 हजार रुपये की नकदी समेत कीमती आभूषण चोरी कर लिए। आहट पाकर जागी पत्नी शकुंतला के चीखने पर चोर गैलरी के रास्ते से भाग निकले। बताया कि घर से नकदी समेत करीब 10 लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
गांव में तीन दिन पहले भी हो चुकी है चोरी
कौसम निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की रात को चोर उनके नलकूप से जनरेटर, स्टार्टर व बैटरी चोरी कर ले गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मामले की जांच भी नहीं की। यदि पुलिस चोरी की घटना को संज्ञान में लेती तो पूर्व विधायक के भतीजे के घर चोरी न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed