फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery worth lakhs along with cash stolen from the closed house of a sweets merchant

Kanpur News: मिठाई व्यापारी के बंद घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs along with cash stolen from the closed house of a sweets merchant
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कटका निवासी मिठाई व्यापारी के बंद घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी हो गए। शुक्रवार को जब वह घर पहुंचे तो कमरों में बिखरा सामान देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

कटका निवासी मिठाई व्यापारी योगेश्वर दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह रनियां पड़ाव में मिष्ठान भंडार की दुकान किए है। 27 अप्रैल को पेट में दर्द होने पर परिवार समेत कानपुर के निजी अस्पताल में घर पर ताला डालकर चले गए। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद जब घर आए तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरों के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्सों के लॉक टूटे मिले व कमरों में सामान फैला पड़ा था। चोर उनके घर से 21700 नकदी, तीन लाख रुपये कीमत के जेवर समेत अन्य सामान उठा ले गए। गांव निवासी तीन लोगों पर चोरी करने का संदेह जताया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed