फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery and cash worth Rs 17 lakh stolen after breaking into the house

Kanpur News: मकान में सेंध लगाकर 17 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Fri, 27 Jun 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 17 lakh stolen after breaking into the house
जसवंतनगर। क्षेत्र के मौजा जोनई स्थित नगला बाके में बुधवार रात चोरों ने मकान में सेंध लगाकर करीब 17 लाख के जेवर-नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरा परिवार घर के बाहर टिनशेड में सोता रहा और किसी को चोरों के आने भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह घर का बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गृहस्वामिनी सीता देवी, जो विधवा हैं ने बताया कि रोज की तरह वह बुधवार रात अपने बच्चों शिवा और विशाल के साथ घर के बाहर टिन शेड में सो रही थीं। गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब वह घर के भीतर जाने लगीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्हें आशंका हुई और जब वह पीछे से गईं तो देखा कि दीवार में सेंध लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को पीछे से कमरे में भेजा और दरवाजा खुलवाया। कमरे के भीतर का नजारा देख वह चौंक गईं। सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्से से सूटकेस व बैग गायब थे। इनमें नकदी व कीमती जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने तुरंत पास में ही दूसरे मकान में सो रहे अपने ससुर जिलेदार सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जौनई चौकी प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ही गांव के निवासी राजेश कुमार का फोन आया कि उनके खेत में एक बैग और सूटकेस पड़ा हुआ है, जो घर से करीब 500 मीटर दूर था। परिजन वहां पहुंचे तो बैग में केवल एक मंगलसूत्र मिला, जो कि संभवतः छूट गया था।

सीता देवी ने बताया कि चोरी गए सामान में 15 लाख के जेवर और 1,60,000 नकद थे। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed