फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Main Result 2023 Out: Kumar Kartikeya became Kanpur topper, got 632nd rank in the country after scoring 99

JEE Main Result: कुमार कार्तिकेय बने कानपुर टॉपर, 99.94 पर्सेंटाइल लाने पर देश में मिली 632वीं रैंक

Sat, 29 Apr 2023 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

 जेईई (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) मेन का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। 632वीं रैंक पाकर कुमार कार्तिकेय राज ने कानपुर में टॉप किया है। उनके 99.94 पर्सेंटाइल हैं।

विज्ञापन
JEE Main Result 2023 Out: Kumar Kartikeya became Kanpur topper, got 632nd rank in the country after scoring 99
कुमार कार्तिकेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को जेईई (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) मेन का परिणाम जारी कर दिया। डीपीएस कल्याणपुर के छात्र कुमार कार्तिकेय राज ने देश में 632वीं रैंक पाकर कानपुर में टॉप किया है। उनके 99.94 पर्सेंटाइल हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से जालौन के पिरौना के रहने वाले कार्तिकेय कक्षा नौ से शहर में कल्याणपुर में किराये में मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पहले प्रयास में सफल कार्तिकेय आईआईटी कानपुर या मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। पूरी मेहनत से जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्तिकेय के पिता राजेंद्र कुमार यादव किसान और मां संगीता यादव सरकारी शिक्षिका हैं। वह कहते हैं कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई की। उनका कहना है कि वह परिवार के पहले इंजीनियर बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed