{"_id":"61d0b212c9b1da56050bf358","slug":"je-and-technical-assistant-accused-of-corruption-cdo-started-investigation-with-bdo-akbarpur-news-knp672998564","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई व तकनीकी सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप, सीडीओ ने बीडीओ से शुरू कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई व तकनीकी सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप, सीडीओ ने बीडीओ से शुरू कराई जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक में तैनात जेई व तकनीकी सहायक के खिलाफ हुई भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीडीओ ने बीडीओ को जांच सौंपी है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
पिछले दिनों अखिल भारतीय पंचायत परिषद व जिलाध्यक्ष प्रधान संघ रामकरन सिंह ने सीडीओ से लिखित शिकायत कर बताया था कि अकबरपुर ब्लॉक में तैनात अवर अभियंता व तकनीकी सहायक कार्यों में कमीशन खोरी करते हैं। न देने पर जान बूझकर गांवों में विकास कार्यों को प्रभावित किया जाता है।
जिससे अधीनस्थ व प्रधान परेशान होते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता व तकनीकी सहायक पर लगे भ्रष्टाचार की जांच के लिए अकबरपुर बीडीओ को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।