फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jawaharbagh kand CBI questioned victim's family

2 जून 2016 जवाहरबाग कांड: सीबीआई ने की पीड़ित परिजनों से पूछताछ

Mon, 15 Oct 2018 10:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
jawaharbagh kand CBI questioned victim's family
डेमो पिक
मथुरा में जवाहरबाग कांड मामले में सीबीआई इंस्पेक्टर ने सोमवार देर शाम यूपी के फर्रुखाबाद में राजेपुर पहुंचकर घटना से जुड़े पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में राजेपुर और शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के हरनगला गांव के युवकों का मंगलवार को ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन


2 जून 2016 को मथुरा जिला के जवाहरबाग कांड में राजेपुर कसबा निवासी मेवाराम की मौत हो गई थी और यहीं के रहने वाले चंद्रभान और उनकी पत्नी मालती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंद्रभान अभी भी मथुरा जेल में बंद है। इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। 
विज्ञापन


सीबीआई इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने थाना पुलिस के साथ सोमवार को मेवाराम के पुत्र सनूप कुमार और चंद्रभान की पत्नी मालती देवी के बयान दर्ज किए। विनीत कुमार ने बताया कि जवाहरबाग कांड के मामले में सनूप कुमार और पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के हरनगला गांव निवासी रामवीर का ब्लड सैंपल मंगलवार को डीएनए टेस्ट के लिए लिया जाएगा। बताया कि मेवराम व रामापाल इनके परिजन हैं या नहीं। इसकी जानकारी के लिए इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed