फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jaswantnagar seat remains shivpal nose

शिवपाल की नाक का सवाल बनी इस सीट पर अब नेताजी चलाएंगे चक्कर

Wed, 25 Jan 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 10:49 PM IST
सार

- सपा के वरिष्ठ नेता ने ताखा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मनमुटाव भुलाने को कहा

विज्ञापन
jaswantnagar seat remains shivpal nose
डेमो

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने अब पूरा ध्यान इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर केंद्रित कर दिया है। मंगलवार को लखनऊ से सैफई आने के बाद बुधवार को उन्होंने पूरा दिन ताखा में बिताया। ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे चुनाव में जुटने को कहा। कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका पार्टी को तय करनी है। वे तो नेताजी के आदेश का पालन करेंगे। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी जसवंतनगर में चुनाव प्रचार करने आएंगे।
विज्ञापन

 

ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार ताखा में शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव की समीक्षा की। उनके साथ ध्रुव कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव भी रहे। उन्होंने ताखा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों से अलग-अलग बात कर समस्याओं को सुना। सभी लोगों से मन मुटाव भुलाकर चुनाव में जुटने और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा। शिवपाल क्षेत्र के किसी गांव में नहीं गए। इटावा से वह सीधे सुतियानी कालेज पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव लोकदल सहित कई सेक्टर प्रभारी पहुंच गए। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed