फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jan Aushadhi Kendras will be opened at 17 health centres, cheap medicines will be available

Kanpur News: 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendras will be opened at 17 health centres, cheap medicines will be available
कानपुर। शहर के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगियों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। इसके लिए हैलट, उर्सला, केपीएम और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 17 केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के लिए लखनऊ से ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस महीने से ही केंद्रों के खुलने की शुरुआत होगी। यहां 50 से 90 फीसदी तक की छूट पर दवाएं मिलेंगी। इसमें शहर के अलावा बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर और घाटमपुर सहित आसपास के रोगियों को राहत होगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरी दत्त नेमी ने बताया कि 120 वर्ग फीट की जगह जनऔषधि केेंद्र खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध करा दी गई है। फर्नीचर, बिजली, नेट आदि की व्यवस्था केंद्र खोलने वालों को खुद करनी होगी। केंद्र संचालकों के साथ समझौता होते ही इसी महीने केंद्र खुलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां 450 तरह की दवाएं और सर्जिकल सामान भी मिलेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि चयनित केंद्रों पर 10 लाख से ज्यादा रोगी इलाज के लिए आते हैं। केंद्र खोलने को लेकर लाइसेंस ड्रग विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में आवेदन नहीं आए हैं, आते ही लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल पहले हैलट, उर्सला और कुछ सीएचसी सहित सात स्वास्थ्य केंद्रों पर खोले गए जनऔषधि केंद्र का कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2025 में समाप्त हो गया है। ये केंद्र अभी बंद हैं। पुराने केंद्रों पर आने वाले रोगियों के अनुसार उन्हें दवाएं नहीं मिलती हैं। न्यूरो, स्किन, सर्जरी और यहां तक कई बार पेट संबंधी बीमारियों की दवाएं भी यहां से नहीं मिलती। इसके लिए उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता है। सीएमओ ने कहा कि नए केंद्रों की सख्ती से मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे रोगियों को केंद्र में मौजूद पूरी 450 तरह की दवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed