{"_id":"6668050f74d7d524c80171a9","slug":"jammu-terror-attack-kanpur-youth-and-his-sister-also-injured-both-are-being-treated-in-the-hospital-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू आतंकी हमला: कानपुर का युवक व उसकी बहन भी घायल, अस्पताल में चल रहा दोनों की इलाज, प्रशासन ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू आतंकी हमला: कानपुर का युवक व उसकी बहन भी घायल, अस्पताल में चल रहा दोनों की इलाज, प्रशासन ने दी जानकारी
Tue, 11 Jun 2024 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:34 PM IST
सार
Kanpur News: जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में शहर का एक युवक और उसकी चचेरी बहन घायल हो गए। घायलों के बारे प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू के रियासी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस में हुए आतंकी हमले में जवाहरनगर का युवक और उसकी चचेरी बहन भी घायल हुई है। दोनों का जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक अपनी बहन और बहनोई के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। घायलों के बारे प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीसामऊ के जवाहरनगर टूटी रेलवे लाइन में निर्मला गुप्ता दो बेटों रमेश और दिनेश के साथ रहती हैं। बेटियों सीता व सुनीता की शादी हो चुकी है। निर्मला ने बताया कि दिनेश चार जून को गोंडा के परशुरामपुर क्षेत्र निवासी चचेरी बहन नीलम के घर गया था।
विज्ञापन
वहां से नीलम, उसके पति देवी प्रसाद के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू चला गया। जम्मू के रियासी में आतंकियों ने जब हमला किया तो बस में सवार दिनेश और बहन नीलम भी जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सिर्फ घायल होने की जानकारी दी है। हालांकि उनकी हालत कैसी है, यह पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन