फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam on Mati Road, pedestrians remain worried

Kanpur News: माती रोड पर लगा जाम, परेशान रहे राहगीर

Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jam on Mati Road, pedestrians remain worried
कानपुर देहात। अकबरपुर-माती रोड मरम्मत कार्य गुरुवार की रात में किया गया। अकबरपुर ओवरब्रिज के निकट कुछ काम सुबह के समय शेष रह गया। निर्माण कार्य के चलते सुबह 11 बजे के करीब जाम लग गया। पुल से डिग्री कॉलेज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाला।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में जाम से आए दिन लोग जूझ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी। सड़क तक ऑटो के खड़े होने व सड़क निर्माण के कारण मुख्यालय व जिला अस्पताल आने जाने वाले लोग 11 बजे के करीब जाम में फंस गए। वहीं कुछ ऑटो भी सड़क पर आड़ा तिरछा आ गए। इससे जाम और बढ़ गया। जाम लगने की जानकारी पर अकबरपुर कोतवाली के सिपाही व यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वाहनों को बारी- बारी से गुजारा गया। करीब आधे घंटे तक लोग परेशान रहे। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। काेतवाल सतीश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे ऑटो खड़े करने वालों को कड़ी हिदायत दी गई है। अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed