{"_id":"69d6777bdb27e3ebfe0824da","slug":"jalaun-youth-assaulted-upon-leaving-field-distraught-he-ends-his-life-by-jumping-into-a-well-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: खेत से निकलने पर युवक के साथ मारपीट, क्षुब्ध होकर कुएं में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: खेत से निकलने पर युवक के साथ मारपीट, क्षुब्ध होकर कुएं में कूदकर जान दी
Wed, 08 Apr 2026 09:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खेत से निकलने पर युवक की गांव के ही लोगों ने दो बार पिटाई कर दी। क्षुब्ध होकर युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उसको बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रिंकू बरार का पुत्र प्रदीप कुमार (23) ने बुधवार की दोपहर कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक की मूंग की फसल से वह निकल गया था। आरोप है कि इसी को लेकर खेत मालिक व उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने इसका विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट करने वाले के घर पर शिकायत कर प्रदीप लौट रहा था तो इन लोगों दोबारा पीटा। इसी से आहत युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू बरार की बेटी रंजना की शादी 26 अप्रैल को है। इसी को लेकर रिंकू अपनी पत्नी के साथ कार्ड देने ओरछा गए थे। घर पर कोई नहीं था। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन