{"_id":"63e4a388a0e260f85e030613","slug":"jalaun-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: युवक ने फंदा लगाकर जान दी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: युवक ने फंदा लगाकर जान दी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 09 Feb 2023 01:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:12 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर में 19 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात में बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग उपचार के लिए कालपी ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीरामपुर निवासी 19 वर्षीय छोटे राजपूत पुत्र राम अवतार बुधवार रात 8:00 बजे के लगभग घर के अंदर कमरे में था। परिजनों ने बताया कि अन्य लोग दूसरे कामों में लगे थे। खाना खाने के बाद जब भाई कामता अंदर कमरे की तरफ गया तो छोटे को फांसी के फंदे पर झूलता देख चिल्ला पड़ा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन