{"_id":"66ba0b06144194edb20ff1f6","slug":"jalaun-women-misbehaved-with-a-constable-by-holding-his-collar-video-goes-viral-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: सिपाही का कॉलर पकड़ कर महिलाओं ने की अभद्रता, वीड़ियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: सिपाही का कॉलर पकड़ कर महिलाओं ने की अभद्रता, वीड़ियो वायरल
Mon, 12 Aug 2024 06:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:55 PM IST
सार
Jalaun News: थाने में सिपाही के साथ दो महिलाओं ने कॉलर पकड़कर अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो महिलाओं द्वारा सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं सिपाही से गालीगलौज कर एसपी से शिकायत करने की बात कह रही हैं। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। शहर कोतवाली के डिप्टीगंज चौकी में तैनात दो सिपाही रामकुंड निवासी पेंटर नाम के एक युवक को चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए पकड़ने पहुंची।
तभी उसकी दो बहनें आ गई और भाई को वहां से भगा दिया। जिस पर सिपाही चौकी वापस आ गए। तभी करसान रोड निवासी नसीमा व शमां भी चौकी पहुंच गईं और एक सिपाही का कॉलर पकड़कर गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। वीडियो में महिलाएं सिपाही की शिकायत एसपी से भी करने की बात कह रही हैं। शोर सुनकर चौकी में लोगों की भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

Trending Videos
मामला एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के संज्ञान में आते ही उन्होंने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। सीओ सिटी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो सिपाही पूछताछ करने के लिए एक व्यक्ति के पास गए थे मगर उनके मुंह बोली बहनों ने उसे भगा दिया और चौकी में आकर सिपाहियों के साथ अभद्रता की। जांच के दौरान जो हकीकत आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।