फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Wife could not bear the shock of husband's death, died a few hours after the last rites

Jalaun: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद तोड़ा दम

Wed, 30 Oct 2024 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

Jalaun News: पति की मौत के कुछ घंटे बाद सदमे से पत्नी की भी मौत हो गई। दीपावली के पर्व पर एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Jalaun: Wife could not bear the shock of husband's death, died a few hours after the last rites
सुमित व रीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे में पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और पति के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैंथ गांव निवासी सुमित कुमार (27) अपने साथी के साथ बहन की ससुराल भेंड गया था। सोमवार की रात बाइक से घर लौटते समय ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत से सुमित की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार की शाम छह बजे सुमित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सुमित की मौत का सदमा उसकी पत्नी रीता बर्दाश्त नहीं कर सकी। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन व रिश्तेदार घर लौटे तो रीता की तबीयत बिगड़ गई। रात 10 बजे परिजन रीता को अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में पति के वियोग में रीता ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह रीता का भी अंतिम संस्कार किया गया। दीपावली के पर्व पर एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार सुमित के पिता कालका प्रसाद मजदूरी का काम करते थे और अब बीमार चल रहे हैं। सुमित उनका इकलौता बेटा था, जो प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed