{"_id":"6697d9b90bded54b1d02c249","slug":"jalaun-two-parties-clashed-during-the-procession-of-tazia-two-injured-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: ताजिया निकालने के दौरान दो पक्ष भिड़े, दो घायल, गांव में तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: ताजिया निकालने के दौरान दो पक्ष भिड़े, दो घायल, गांव में तनाव का माहौल
Wed, 17 Jul 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद मौजूद पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में मुहर्रम को लेकर ताजिया निकालने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। विवाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार को मुहर्रम को लेकर ताजिए का जुलुस निकाला जा रहा था। तभी मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष ताजिए को जल्दी निकालने व वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए। जिससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिससे एक पक्ष के यानुलाब्दीन (60) व तालिब हुसैन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक लाठी, डंडे चलने से गांव में तनाव का माहौल हो गया। घटना के दौरान मौजूद पुलिस बल तमाशबीन बना रहा। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति सामान्य है, घायल को उपचार के लिए भेजा जा रहा है। मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन