{"_id":"6a191bf067ea9c634e0e66b4","slug":"jalaun-train-services-slow-down-following-storm-amrit-bharat-express-stranded-at-ata-station-for-seven-hours-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: आंधी-तूफान के बाद थमी ट्रेनों की रफ्तार, आटा स्टेशन पर सात घंटे खड़ी रही अमृत भारत, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: आंधी-तूफान के बाद थमी ट्रेनों की रफ्तार, आटा स्टेशन पर सात घंटे खड़ी रही अमृत भारत, यात्री रहे परेशान
Fri, 29 May 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 29 May 2026 10:24 AM IST
सार
Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलखंड पर आंधी-तूफान के कारण परिचालन बाधित होने से अमृत भारत एक्सप्रेस को जालौन के आटा स्टेशन पर करीब सात घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। पानी और सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को रात भर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आटा स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गोरखपुर से पुणे जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस गुरुवार देर रात आए आंधी-तूफान के बाद झांसी-कानपुर रेलखंड पर बाधित हुए संचालन के चलते आटा रेलवे स्टेशन पर करीब सात घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन के लंबे समय तक स्टेशन पर खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन रात करीब एक बजे आटा स्टेशन पहुंची थी और सुबह 7:38 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
रातभर ट्रेन में फंसे यात्री सुबह तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। यात्रियों ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान ट्रेन में पानी खत्म हो गया, जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया। सुबह होने पर शौचालयों में भी पानी न रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। कई यात्री शौचक्रिया के लिए स्टेशन परिसर और आसपास भटकते नजर आए। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली
कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर रात बिताते दिखे तो कुछ स्टेशन की बेंचों पर लेटे नजर आए। वहीं, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले कई यात्रियों ने ट्रेन के इंतजार से परेशान होकर बसों और अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना बेहतर समझा। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे उनमें बेचैनी बनी रही। सुबह ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।