फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Tractor collided with bike, daughter died, father and brother injured

Jalaun: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्री की मौत, पिता व भाई घायल, मचा कोहराम

Wed, 24 May 2023 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 10:39 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइस सवार पुत्री की मौत हो गई। जबकि पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Jalaun: Tractor collided with bike, daughter died, father and brother injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालौन जिले के महेवा में बाइक से पुत्र व पुत्री के साथ जालौन जा रहे पिता की बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के सोहरापुर निवासी रामशरण श्रीवास्तव (50) पुत्री चाहत (17) व पुत्र जय के साथ बाइक से शादी की खरीदारी करने के लिए जालौन जा रहे थे, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के दहगुवां के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिर गए वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चाहत को कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चुर्खी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

चचेरे भाई की गुरुवार को है शादी, मातम में बदली खुशियां
परिजनों ने बताया कि चाहत के चचेरे भाई की शादी गुरुवार को है, जिससे वह अपने पिता रामशरण व भाई के साथ कपड़ों की खरीदारी करने के लिए जालौन जा रही थी। उसको क्या पता था कि वह अब वापस नहीं लौट पाएगी। घर में मंडप का खाना बन रहा था, सभी रिश्तेदार घर पर आ गए थे। हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed