{"_id":"647cd0b17cdf4032df04e31e","slug":"jalaun-tantrik-accused-of-misdeed-with-woman-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: तांत्रिक पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, बीमारी के इलाज के लिए गई थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: तांत्रिक पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, बीमारी के इलाज के लिए गई थी महिला
Sun, 04 Jun 2023 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले में दलित महिला ने बीमारी के इलाज के लिए तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। विरोध पर जातिसूचक गालियां व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव निवासी तांत्रिक रामकांत उनके संपर्क में आए और उसने कहा कि वह उसकी बीमारी का इलाज कर देगा। इसके लिए कुछ तांत्रिक क्रिया करनी होगी। तांत्रिक शनिवार की रात उनके घर आ गया। उस समय पति बाहर गए हुए थे। घर पर आकर वह तांत्रिक क्रिया करने का बहाना करने लगा। इसी दौरान वह झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन