फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Suspicious Death of Worker at Namami Gange Plant Management Fails to Arrive Even After Six Hours

Jalaun: नमामि गंगे प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, छह घंटे बाद भी नहीं पहुंचा प्रबंधन, परिजनों ने लगाया आरोप

Sat, 21 Mar 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:53 PM IST
सार

Jalaun News: कुठौंद में नमामि गंगे प्लांट के अंदर एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। कंपनी प्रबंधन की छह घंटे तक की देरी और लापरवाही को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Jalaun Suspicious Death of Worker at Namami Gange Plant Management Fails to Arrive Even After Six Hours
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में संचालित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के अंदर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है, जो नमामि गंगे के प्लांट में बीते तीन वर्ष से चौकीदारी व फालवर का काम करता था। बीते शाम भी वह पूरी तरह से स्वस्थ था। रात में आखिर क्या हुआ कि सुबह वह हमेशा के लिए चिर निद्रा में सो गया। इसको लेकर परिवारी जनों द्वारा भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

मानवता उसे समय पूरी तरह से शर्मसार होती देखी गई कि जब घटना की जानकारी कंपनी के प्रबंधन को सुबह छह बजे दी जा चुकी थी और 12:00 बजे तक कोई भी  कंपनी का जिम्मेदार घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचा। इसको लेकर परिवारीजनों व ग्रामीणों में भी गहरा रोष देखा गया। अचानक उसकी मौत की खबर मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। साथ ही, कंपनी द्वारा लेबर लाइसेंस और कार्यरत मजदूरों की संख्या को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे संदेह और गहरा गया है। सूचना पाकर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार होगी अग्रिम कार्रवाई
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो। मामले  में प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा और जो भी होगा उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed