{"_id":"62cd1cac1ac7512e6e5ca17d","slug":"jalaun-road-accident-two-people-died-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 12 Jul 2022 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:33 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया हाईवे पर धराना मोड़ पर सोमवार रात बाइक से अपने गांव नैनापुर जा रहे पूर्व प्रधान के पिता और उनके साले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को छिन्न-भिन्न हालत में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम नैनापुर निवासी 62 वर्षीय रामअवतार दोहरे अपने पुत्र के साले 25 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी इकहरा थाना माधवगढ़ के साथ सोमवार रात कुठौंद से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रात करीब 9 बजे धराना मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया।
जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के कुचलने से दोनों के शव दो हिस्सों में बट गए थे। हादसे की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग दौड़े तब तक ट्रक चालक गाड़ी सहित भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंचे शंकरपुर चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।