फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Report on getting the names of Mughal rulers written on the wall of toilets

जालौन: शौचालयों पर मुगल शासकों के नाम लिखवाने पर रिपोर्ट, भाजपा नेता को बनाया आरोपी, पेंटर गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 May 2022 09:32 PM IST
सार

जालौन जिले में दो दिन पहले अराजकतत्वों ने शहर के कई सुलभ शौचालयों में मुगल शासकों के नामों की वॉल पेंटिंग करा दी थी। मामला डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार के पास पहुंचने पर उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल नाम हटाने और दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए थे। मामले में पेंटर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Jalaun: Report on getting the names of Mughal rulers written on the wall of toilets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हुए कुछ अराजकतत्वों ने शहर में स्थित सुलभ शौचालयों की दीवारों पर मुगल शासकों के नामों की वॉल पेंटिंग करा दी। भाजपा के एक नेता ने सोशल मीडिया पर इसको शेयर भी किया था। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम और एसपी ने नगर पालिका को शौचालयों से नाम पुतवाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज कर नाम लिखने वाले पेंटर को पकड़ लिया है। बता दें कि रविवार की रात अराजकतत्वों ने शहर के कई सुलभ शौचालयों में मुगल शासकों के नामों की वॉल पेंटिंग करा दी थी। मामला डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार के पास पहुंचने पर उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल नाम हटाने और दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए थे।

विज्ञापन

इस पर नगरपालिका प्रशासन ने शहर कोतवाली में मंगलवार को भाजपा के नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाम लिखने वाले पेंटर अनीस कुमार निवासी बम्हौरी को पकड़ लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पालिका की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पेंटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed