{"_id":"6193f988c13f0508ab02d8dd","slug":"jalaun-news-kanpur-news-knp6643930110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में आई सीबीआई, साक्ष्य जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में आई सीबीआई, साक्ष्य जुटाए
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के पीपरी कला गांव में सीबीआई टीम ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में दबिश दी। टीम ने गांव के एक 16 साल के नाबालिग से काफी देर तक पूछताछ की और उसका मोबाइल, कुछ सिम व एक लैपटॉप भी कब्जे में लेकर वापस चली गई। टीम के आने से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। काफी देर बाद ग्रामीणों को मामले की हकीकत पता चल सकी।
पूरे मामले में एसपी रवि कुमार का कहना है कि किशोर और दिल्ली निवासी एक युवक के खिलाफ दिल्ली में ही चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज होने की जानकारी टीम से ही मिली है। जिसके साक्ष्य जुटाने टीम आई थी। मामला क्या दर्ज है और वादी कौन है, इस बारे में भी टीम ने कुछ अधिक जानकारी नहीं दी है। एसपी के मुताबिक सीबीआई के जैसे भी निर्देश होंगे जिले की पुलिस उन्हें सहयोग करेगी।
बता दें इसी साल की शुरुआत में ही कोंच कस्बे में भी किशोरों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। जिसमें एक पूर्व लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।