फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun News: Girl student hanged herself

Jalaun News: पिता की मौत से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 29 Aug 2022 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में पिता की मौत से परेशान दसवीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun News: Girl student hanged herself
पिता के साथ शीलू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में दो दिन पहले बीमारी से पिता की मौत से परेशान दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजन घर वापस लौटे तो दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की छत से झांककर देखा तो उसका शव जाल से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कृष्णपाल का कहना है कि दो दिन पहले पिता की मौत से छात्रा सदमें में थी जिसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कोटरा कस्बे के गणेशगंज निवासी शीलू (17) ने रविवार शाम घर के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजन घर वापस लौटे तो उसके शव को लटका देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीलू के पिता बलराम सिंह मध्यप्रदेश के दतिया में एएएफ-29 बटालियन में सिपाही थे और दो दिन पहले उनकी बीमार से मौत हो गई थी। जिसके चलते शीलू सदमें में थी। दो बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी। दो दिन में पति व पुत्री की मौत से मां ऊषा देवी सहित अन्य परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed