फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Murder, When Suraj asked for his money, his friends slit his throat with a knife

दोस्ती का कत्ल: सूरज ने मांगा अपना पैसा तो दोस्तों ने चाकू से रेता गला, धड़ मिला...सिर की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Nov 2023 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 06 Nov 2023 09:17 AM IST
सार

Jalaun News: औरैया सीओ सीओ एमपी ने बताया कि सूरज ने अपने दो दोस्तों को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। लगभग एक माह पूर्व किसी काम के चलते वह बिहार में अपने गांव चला गया था। जहां से वह अपने दोस्तों से रुपयों की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Jalaun Murder, When Suraj asked for his money, his friends slit his throat with a knife
झाड़ियों में युवक के सिर की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले से लापता युवक की हत्या कर जालौन की सीमा में फेंक दिया गया। युवक की हत्या रुपयों के लेनदेन में उसके साथ काम करने वाले दोस्तों ने की। पुलिस ने युवक का धड़ बरामद किया है, जबकि गर्दन अभी तक नहीं मिल सकी है। परिजनों ने हुलिए से उसकी पहचान की है।

विज्ञापन

बिहार चंपारन जिले के सिंगटा थना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी बबलू कुमार का पुत्र सूरज कुमार (20) औरैया में एक निजली कंपनी में मार्केट नेटवर्किंग का काम करता था। साथ में बिहार राज्य के ही सूरज के दो दोस्त दीपक और अनिल भी काम करते थे। 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर को बेटे का दोस्तों से 20 हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से वह लापता था। तीन दिन बीतने के बाद जब उसका फोन नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के दौरान पुलिस की सख्ती पर दोस्तों ने हत्या करने की बात स्वीकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से गर्दन रेतकर मारा
दोस्तों ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद उसका शव जालौन कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुरा स्थित मंदिर के पीछे खेत में फेंक दिया था। रविवार को औरैया कोतवाल पंकज मिश्रा, सीओ सिटी एमपी सिंह व एसओजी टीम के साथ जालौन पहुंचे।

मृतक के सिर की तलाश जारी
टीम ने पहाड़पुरा गांव के पास स्थित खेत के पास सूरज का धड़ बरामद किया। खेत पर खून के निशान भी थे। औरैया सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। हत्यारोपी दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के सिर की तलाश जारी है।

20 हजार के लिए दोस्त की कर दी हत्या
औरैया सीओ सीओ एमपी ने बताया कि सूरज ने अपने दो दोस्तों को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। लगभग एक माह पूर्व किसी काम के चलते वह बिहार में अपने गांव चला गया था। जहां से वह अपने दोस्तों से रुपयों की मांग कर रहा था। इसके बाद प्लानिंग के तहत दोनों ने रुपये देने के बहाने एक नवंबर को उसे औरैया बुला लिया। अगले दिन उनके बीच रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों ने उसे शराब भी पिलाई और उसे जालौन में कामांक्षा देवी मंदिर के पीछे ले गए। जहां उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

फोन पर बात न होने पर परिजनों ने पुलिस को दी थी जानकारी
दो दिन पूर्व से सूरज के पिता बबलू कुमार बेटे के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उसका नंबर बराबर स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना औरैया कोतवाली पुलिस को दी थी। पिता की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसके नंबर को सर्विलांस पर लगवाया साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। इसके बाद उसकी हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed