{"_id":"66a4f595b10d6a6072057cda","slug":"jalaun-lightning-struck-shepherds-two-dead-two-injured-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: चरवाहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: चरवाहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, दो लोग घायल
Sat, 27 Jul 2024 07:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:02 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घायल राजेंद्र दुबे, सुरेंद्र पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कालपी में जानवरों को चराने खेतों में गए चरवाहों के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर तहसीलदार पहुंचे और परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी बलराम सविता (55), भोला उर्फ लाला सविता (32), राजेंद्र दुबे (55) व सुरेंद्र पाल (35) शनिवार को रोज की तरह जानवरों को चराने खेतों की तरफ गए थे। शाम को अचानक बारिश होने लगी तो सभी पानी की टंकी के पास लगे नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बारिश के दौरान अचानक बिजली उनके ऊपर गिर गई। जिससे बलराम व भोला उर्फ लाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र व राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण और उनके परिजनों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

Trending Videos
परिजनों ने बताया कि बलराम की शादी नहीं हुई थी। जबकि मृतक भोला उर्फ लाला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर कालपी तहसीलदार सीओ देवेंद्र पचौरी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। उनकी हालत ठीक है।