{"_id":"63afd682235af11bd91da6b5","slug":"jalaun-light-fitting-mechanic-body-found-near-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: लाइट फिटिंग मिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: लाइट फिटिंग मिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 31 Dec 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:01 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जसवंत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में कानपुर झांसी रेलवे लाइन पर एक युवक का शव खंदक में पड़ा मिला। वहीं एक युवक गंभीर हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को उरई अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आटा कस्बा निवासी लालता प्रसाद के इकलौते पुत्र जसवंत (30) का शव रेलवे ट्रैक के पास खंदक में पड़ा मिला। शव के पास एक रस्सी भी मिली। पुलिस को घसीटने के निशान भी मिले हैं। परिजनों को शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि आपका बेटा रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। परिजनों ने जब मौके पर जाकर देखा तो कोहराम मच गया। शव के पास ही कस्बा के ही सुरेश का बेटा अमित (32) घायल पड़ा था।
विज्ञापन
जिसे पुलिस ने रात को ही उरई अस्पताल भेज दिया। जसवंत के पिता लालता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि बेटा बिजली फिटिंग का काम करता था। जिसे गांव के ही चार लड़कों ने रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन