फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun, Gonda, Agra, and Jhansi won their matches.

Kanpur News: जालौन, गोंडा, आगरा और झांसी ने जीते मैच

Fri, 30 Oct 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jalaun, Gonda, Agra, and Jhansi won their matches.
कानपुर। डाॅ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप में जालौन, गोंडा, आगरा और झांसी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। चैंपियनशिप का आयोजन उप्र वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कई मैच खेले गए। इनमें जालौन ने हमीरपुर को सात विकेट, गोंडा ने महाराजगंज को छह विकेट से हराया। आगरा ने मथुरा और झांसी ने महोबा को बड़े अंतर से शिकस्त दी। मौदहा के रहमानिया ग्राउंड में हमीरपुर की टीम 18.3 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। इमरान खान ने 30 रन बनाए। पुष्पेंद्र ने चार और राहुल द्विवेदी ने तीन विकेट लिए। जालौन ने श्रीकांत के 55 रनों की मदद से 9.5 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

महाराजगंज के रंगशाला स्टेडियम में मेजबान टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन बनाए। कप्तान अमित त्रिपाठी ने 20 रन का योगदान दिया। गोंडा के मेराज, रुखसार और राजेश चंद्र पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। गोंडा ने मेराज के 39 और रुखसार के 33 रनों की बदौलत 19 ओवर में ही चार विकेट पर 101 रन बना लिए। गोंडा ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की सूरजभान अकादमी मैदान मेें खेले गए मुकाबले में आगरा के जावेद शमीम ने नाबाद शतकीय पारी (107) खेली। आगरा ने 20 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाए। मथुरा की टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान कुलविंदर बग्गा ने 35 रन बनाए। विवेक यादव ने तीन और राकेश चहर ने दो विकेट झटके। जीआईसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स झांसी में मेजबान टीम ने कप्तान सार्थक शुक्ला के 59, प्रभात यादव के 51, सरफराज के नाबाद 46 और मुद्दसर खान के 31 रनों की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 207 रन बनाए। महोबा की टीम आठ विकेट पर 74 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed