फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Former Congress MLA, who was absconding in the murder of school employee, arrested

Jalaun: स्कूलकर्मी की पीट-पीटकर हुई हत्या में फरार इनामी पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Former Congress MLA, who was absconding in the murder of school employee, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्कूलकर्मी की पीट पीटकर हुई हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पूर्व कांग्रेसी विधायक को एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके साथी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक समेत चार लोग जेल जा चुके हैं। जबकि उनका पौत्र अभी तक फरार है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार का शव 9 अगस्त की शाम को लहुलुहान हालत में कार सवार सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। मृतक के बेटे नितिन ने 10 अगस्त को कोतवाली में पूर्व कांग्रेसी विधायक रामप्रसाद अहिरवार, उनके बेटे पूर्व बसपा विधायक अजय सिंह पंकज व अजय के दो बेटों अमन व राजा के अलावा अमित नामक व्यक्ति के साथ ही एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया था। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि पूर्व विधायक के अधिक नजदीक होने के चलते जितेंद्र की हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने 14 अगस्त को पूर्व विधायक अजय व उनके बेटे अमन व 16 अगस्त को अभियुक्त सलीम व गोविंद को कोंच के तिलक नगर स्थित पुष्पा गार्डन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में सलीम व गोविंद के नाम नहीं थे लेकिन पुलिस जांच में उनके नाम उजागर हुए थे। लेकिन उसके बाद से ही पूर्व कांग्रेस विधायक राम प्रसाद फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए झांसी व लखनऊ में भी दबिश दी, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला था। इस पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पूर्व विधायक राम प्रसाद व अमित वाल्मीकि पर 25 - 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। सोमवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने जालौन रोड पर उनके ही पेट्रोल पंप के पास से पूर्व विधायक राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आरोपी राजा अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed