{"_id":"60e8627b8ebc3ef6270dc868","slug":"jalaun-five-arrested-including-the-kingpin-of-cyber-fraud-gang-atm-card-bank-passbook-cash-car-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: साइबर ठगी गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, नगदी, कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: साइबर ठगी गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, नगदी, कार बरामद
Fri, 09 Jul 2021 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:09 PM IST
सार
पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पास से ठगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
जालौन में बैंक खाताधारकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच और सदस्यों को कालपी कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों के पास से एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल, नगदी और कार बरामद हुई है। दो दिन पहले ही कालपी पुलिस ने इसी गैंग के दो ठगों को पकड़कर जेल भेजा था। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पास से ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों के पास से विभिन्न बैंकों के 52 डेबिट कार्ड, छह मोबाइल फोन, 71,340 रुपये व एक कार बरामद हुई। पूछताछ में ठगों ने बताया कि विभिन्न बैंकों की एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर भी धन निकासी करते थे।
अपनी जान पहचान के लोगों के पहचान पत्र लेकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते हैं। खाताधारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देकर उनके एटीएम कार्ड व पासबुक से गूगल पर अपना मोबाइल नंबर एजेंसियों के कस्टमर केयर के नाम से अंकित कराते हैं। जब कोई गूगल से कस्टमर केयर पर नंबर डायल करता है तो उनसे संपर्क होता है। स्क्रीन शेयर एप के माध्यम से धोखाधड़ी करके इन्हीं खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं। फिर विभिन्न शहरों के एटीएम से पैसा निकालकर बंदरबांट करते हैं। कालपी में एटीएम से पैसे निकालकर घर जा रहे थे, तभी पकड़ लिए गए।

कानपुर के सरगना ने करोड़ों कमाएं
एसपी ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना जितेंद्र कुमार निवासी संजीव नगर, चकेरी कानपुर नगर है। वह पिछले चार वर्षों से लोगों के साथ ठगी कर रहा है। दो से तीन साल में ही कई मकान, गाड़ियां, स्कूल सहित काफी संपत्ति अर्जित कर ली है। यह ग्वालियर में भी एक बार जेल जा चुका है। इसके और आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
यह पकड़े गए
सरगना जितेंद्र कुमार निवासी संजीव नगर, थाना चकेरी कानपुर नगर
जितेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला मोहम्मदनगर थाना सिकंदरा, कानपुर देहात
अनुज कुमार सेठ निवासी गोपालापुर थाना रामपुर, जौनपुर
लोकेंद्र कुमार निवासी अन्दावा थाना बकेवर, इटावा
सुमित उर्फ मईयादीन निवासी मैनुपूर कालपी, जालौन